You are currently viewing Nobel Prize 2023 Winners List in Hindi- नोबेल पुरस्कार विजेता सूची

Nobel Prize 2023 Winners List in Hindi- नोबेल पुरस्कार विजेता सूची

अभी हाल ही में, Nobel Prize 2023 Winners List in Hindi जारी की गयी है। नोबेल पुरस्कार की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कारों में होती है। ये अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अपने क्षेत्र में (6 कैटेगिरी में) अतिमहत्वपूर्ण कार्य करने वाले व्यक्तियों को दिये जाते हैं। Nobel Prize 2023 की घोषणा अक्टूबर के महीने में की गयी है। इस लेख में हम नोबेल प्राॅइज 2023 के विजाताओं की सूची आपके साथ साझा करने जा रहे हैं।

नोबेल पुरस्कार महान स्वीडिश आविष्कारक, इंजीनियर, और वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिये जाते हैं। अल्फ्रेड नोबेल ने डायनामाइट का आविष्कार किया था। इनकी मृत्यु वर्ष 1896 में हुई थी, और पहले नोबेल पुरस्कार वर्ष 1901 में दिये गये थे। शुरुआत में ये पुरस्कार केवल पाँच क्षेत्रों (भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, कला और शांति) के लिए दिये जाते थे। वर्ष 1968 में, इन क्षेत्रों में अर्थशास्त्र को भी जोड़ा गया।

Table of Contents

नोबेल प्राॅइज की फोटो – Pic of Nobel Prize

Pic of Nobel Prize
Source: google

Nobel Prize 2023 Winners List in Hindi

Nobel Prize 2023 Winner in Physics – भौतिकी में नोबेल पुरस्कार विजेता

nobel prize in phyics 2023
source: google

भौतिकी में वर्ष 2023 के नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दिये गये। इनके नाम पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रॉस्ज़ और ऐनी एल’हुइलियर (Pierre Agostini, Ferenc Krausz, and Anne L’Huillier) हैं। इन्होने ऐसे प्रायोगिक तरीके इजात किये जिनसे पदार्थ में इलेक्ट्रान गतिशीलता के अध्ययन के लिए प्रकाश के एटोसेकेण्ड पल्स उत्पन्न करते हैं।

Nobel Prize 2023 Winner in Physiology or Medicine- फिजियोलाॅजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार विजेता

nobel prize in medicine 2023
source: google

वर्ष 2023 का फिजियोलाॅजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन (Katallin Kariko and Drew Weissman) को दिया गया। ये पुरस्कार इन्हे कोविड-19 के खिलाफ प्रभावी mRNA टीकों के निर्माण एवं विकास के लिए था।

Nobel Prize 2023 Winner in Chemistry – रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता

nobel prize in chemistry 2023
source: google

मौंगी जी. बावेंडी, एलेक्सी आई. एकिमोव और लुईस ई. ब्रूस (Moungi G. Bawendi, Alexei I. Ekimov and Louis E. Brus) को क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए (for the discovery and synthesis of quantum dots) 2023 का रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार मिला है।

Nobel Prize 2023 Winner in Literature – साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता

nobel prize in literature 2023
source: google

साहित्य का वर्ष 2023 का नोबेल पुरस्कार जाॅन फाॅसे उर्फ जाॅन ओलाव फाॅसे (Jon Fosse aka Jon Olav Fosse) को दिया गया। यह अवार्ड उन्हे उनके अद्भुत गद्य और Poetry के लिए दिया गया जो अनकही बातों और दबी आवाजों को बल देती है।

Nobel Prize 2023 Winner in Peace – शांति में नोबेल पुरस्कार विजेता

nobel prize in peace 2023
source: google

वर्ष 2023 का शांति नोबेल पुरस्कार ईरान की नर्गेस मोहम्मदी (Narges Mohammadi) को दिया गया। ये पुरस्कार उन्हें ईरान में महिलाओं की हालत को बेहतर बनाने तथा सभी के लिए स्वतंत्रता और मानवाधिकार हासिल करने की लड़ाई में अहम् योगदान देने के लिए मिला है।

Nobel Prize 2023 Winner in Economic Sciences – अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता

Economics Nobel Prize 2023
source: google

वर्ष 2023 का अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार क्लाॅडिया गोल्डिन (Claudia Goldin) को दिया गया। उन्हे यह पुरस्कार महिला श्रम बाजरों के परिणामों की गहरी समझ रखने और उसे हम सबसे शेयर करने के लिए दिया गया है। क्लाॅडिया गोल्डिन ने पिछले कुछ दशकों व सदियों महिलाओं की कमाई और बाजार भागीदारी की डिटेल में स्टडी की और विवरण जारी किया।

यह भी पढ़ें- अबतक Chand Per Kaun Gaya Hai: Chand Par Kon Kon Gaya Hai [2023]

Nobel Prize Money- नोबेल पुरस्कार धनराशि

नोबेल पुरस्कार विजेता को 14 लाख डालर की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जाती है। भारतीय मुद्रा में बात की जाये, तो यह धनराशि लगभग 11.5 करोड़ रूपये होते हैं। अगर विजेता एक से अधिक है तो यह धनराशि उन विजेताओं में बराबर-बराबर बांट दी जाती है।

नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय -First Nobel Prize Winner in India 

रवीन्द्रनाथ टैगोर पहले भारतीय जिन्हे वर्ष 1913 नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म कलकत्ता में वर्ष 1861 में हुआ था। ये पुरस्कार उन्हें उनकी अतंन्त संवेदनशील, ताजा और सुंदर कविताओं के कारण दिया गया। उन्होनें अपने विचारों को काव्य में अपने अंग्रेजी शब्दों बुना और व्यक्त किया। रवीन्द्रनाथ टैगोर ने अपने काव्य और साहित्य से विश्वभर में ख्याति प्राप्त की।

वे भारतीय जिन्होंने नोबेल प्राॅइज जीता है – Nobel Prize Winners in India in Hindi 

नोबेल पुरस्कार वर्ष 1901 से दिये जा रहे हैं लेकिन ऐसे बहुत कम ही भारतीय हैं जिन्हे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार नोबेल प्राॅइज से सम्मानित किया गया हो। Nobel Prize Winners in India in Hindi की लिस्ट नीचे दी गयी है-

वर्षनोबेल प्राॅइज विनर भारतीयकैटेगिरीमूल नागरिक
1913रवीन्द्रनाथ टैगोरसाहित्यभारतीय
1930चन्द्रशेखर वेंकटरमनभौतिकीभारतीय
1968हर गोबिन्द खुरानाचिकित्साभारतीय मूल के विदेशी
1979मदर टेरेसाशांतिविदेशी मूल की भारतीय
1983सुब्रमण्यन चंद्रशेखरभौतिकीभारतीय मूल के विदेशी
1998अमर्त्य सेनअर्थशास्त्रभारतीय
2001सर विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉलसाहित्यभारतीय मूल के विदेशी
2009वेंकटरमण रामकृष्णनरसायन विज्ञानभारतीय मूल के विदेशी
2014कैलाश सत्यार्थीशांतिभारतीय
2019अभिजीत बनर्जीअर्थशास्त्रभारतीय मूल के विदेशी

पहली भारतीय महिला जिन्हे नोबेल पुरस्कार मिला – first woman to win nobel prize in India 

मदर टेरेसा पहली भारतीय महिला हैं जिन्हे नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हालाँकि, उनका जन्म भारत में नही हुआ था, परंतु उन्होनें अपनी सारी जिंदगी भारत में गुजारी। यह पुरस्कार उन्हे भारत में गरीबी हटाने, लोगों की मदद करने के लिए मिला था। वे कलकत्ता के एक स्कूल में शिक्षिका थी, परंतु गरीबी और असहाय लोगों को देखकर उन्होनें अपनी नौकरी छोड़ दी, और लोगों की मदद करना शुरू किया।

FAQs- Noble Prize 2023 Winner in Hindi

भारत के 12 नोबेल पुरस्कार विजेता कौन हैं?

भारत की ओर से नोबेल पुरस्कार रवीन्द्रनाथ टैगोर, चन्द्रशेखर वेंकटरमन, हरगोबिन्द खुराना, मदर टेरेसा, सुब्रमण्यन चंद्रशेखर, अमर्त्य सेन, सर नायपाल, वेंकटरमन रामकृष्णन, कैलाश सत्यार्थी और अभिजीत बनर्जी को मिला है। इस प्रकार, कुल मिलकार 10 भारतीयों को नोबेल मिला है।

नोबेल पुरस्कार जीतने वाला सबसे कम उम्र का व्यक्ति कौन है?

सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई को मिला है। उनका जन्म वर्ष 1997 में हुआ था और इन्हे वर्ष 2014 में शांति के लिए नोबेल पुरस्कार मिला, इसी वर्ष इसके संयुक्त विजेता भारतीय कैलाश सत्यार्थी भी थे।

सबसे अधिक नोबेल पुरस्कार पाने वाला देश कौन सा है?

सबसे ज्यादा नोबेल पुरस्कार अमेरिका देश के पास है। नोबेल पुरस्कार स्वीडन देश के द्वारा दिये जाते हैं।

निष्कर्ष – Nobel Prize 2023 in Hindi

आशा करता हूँ आपको Nobel Prize 2023 Winners List in Hindi का यह लेख काफी पसंद आया होगा। यह करेंट अफेयर्स का मैटर है जो कि परीक्षाओं में पूछा जाता है। इसके साथ ही आपको देश और दुनिया की जानकारी के लिए भी इन महत्वपूर्ण जानकारी का होना आवश्यक है।

This Post Has One Comment

  1. top888casino

    I do believe all the ideas youve presented for your post They are really convincing and will certainly work Nonetheless the posts are too short for novices May just you please lengthen them a little from subsequent time Thanks for the post

Leave a Reply