You are currently viewing 101+ Ernest Hemingway’s Motivational Quotes in Hindi | Famous Quotes

101+ Ernest Hemingway’s Motivational Quotes in Hindi | Famous Quotes

इस लेख में हम आपके साथ Ernest Hemingway के मशहूर Motivational Quotes in Hindi में साझा करने जा रहे हैं। ये motivational quotes in hindi आपको कई तरीको से ऊर्जा देते हैं।

अर्नेस्ट हेमिंग्वे अमेरिका के एक महान उपन्यासकार, कहानी लेखक और जर्नलिस्ट थे। साहित्य में उनके अद्वितीय योगदान के लिए उन्हे वर्ष 1954 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होनें अपनी रचनाओं मे अपने जिदंगी के संघर्षपूर्ण अनुभव और निज अनुभवों को कलात्मक तरीके से पिरोया। Ernest Hemingway द्वारा कहे गये Motivational Quotes in Hindi को इस लेख में शामिल करने का उद्देश्य आपको मोटिवेट करना है।

Ernest Hemingway’s Motivational Quotes in Hindi

सभी व्यक्तियों का जीवन एक ही तरीके से समाप्त होता है,
ध्यान देने योग्य यह है,
कि वह कैसे रहता था
और उसकी मृत्यु कैसे हुई,
यही एक व्यक्ति को दूसरे से अलग करता है।
———–

दुनियाँ में ऐसी बहुत महिलाएं हैं,
जिनके साथ आप सो सकते हैं, परंतु
बहुत कम महिलाएं है जिनके साथ आप बात कर सकते हैं।
————-

दबाव में भी विनम्र रहना “साहस” है।
—————

पुरानी कहावत है कि
अपने देश के लिए मरना अच्छा और उपयुक्त है,
लेकिन आधुनिक युद्ध में,
आपके मरने में कुछ भी अच्छा और उचित नहीं है,
आप बिना किसी अच्छे कारण के कुत्ते की तरह मरेंगे।
——————————–

दुनिया हर किसी को मजबूर और लाचार करती है,
जिसके बाद, बहुत लोग मजबूत हो जाते हैं।
———————————

मृत्यु का भय ठीक उसी अनुपात में बढ़ता है,
जिस अनुपात में धन बढ़ता है।
—————————–

मनुष्य ही एक ऐसा प्राणी है जो हंस सकता है
भले ही उसके पास ऐसे मौके बहुत कम आते हैं।
———————–

प्रतिदिन चिंता करना आपकी जिंदगी के
कुछ महत्वपूर्ण वर्ष कम कर देगा,
अगर कुछ गलत है तो उसे सही करिये,
अगर आप कर सकते हैं।
परंतु खुद को चिंतामुक्त रखिये
चिंता किसी भी चीज का समाधान नही है।
————————

मौत पर उस आदमी से अकेला कोई नही होता
जिसने एक अच्छी पत्नी के साथ अपनी जिंदगी बितायी और फिर उसे जाने दिया,
अगर दो लोग एक दूसरे से प्यार करते हैं, तो
उसका कोई सुखद अंत नहीं हो सकता।
————————

मुझे सुनना पसंद है,
मैंने ध्यान से सुनने से बहुत कुछ सीखा है,
ज्यादातर लोग कभी सुनते नही।

Best Motivational Quotes in Hindi

मुझे चिड़ियाघर जाना अच्छा लगता है
लेकिन रविवार को नहीं
मैं लोगों को जानवरों का मज़ाक उड़ाते देखना पसंद नहीं करता
जबकि यह दूसरे तरीके से होना चाहिए
———————

अपने साथी आदमी से श्रेष्ठ होने में कोई महानता नही है
सच्ची महानता आपके अपने अतीत से श्रेष्ठ होने में है।
———————

जब आपके पास खोने के लिए कुछ नहीं है
तो जीवन को व्यवस्थित रखना कठिन नहीं है।
——————–

अब यह सोचने का समय नहीं है कि
आपके पास क्या नही है। बल्कि,
सोचो कि आप क्या कर सकते हो,
उससे जो आपके पास अभी है।
———————-

अपने बुढ़ापे में एक मास्टर बनने को,
अपको उतनी ही हिम्मत चाहिए जितना
बच्चों को जब वे कुछ नही जानते।
———————

दूसरे देश में जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है
मैंन सारी कोशिशे की है।
आप एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाकर
अपने आप से दूर नहीं हो सकते हैं,
ऐसा कुछ भी नहीं है।
——————

बूढ़ों की समझदारी को लेकर बड़ी भ्रांति है।
वे समझदार से नही बड़े हो रहे होते,
बल्कि, वे सावधानी से बड़े हो रहे होते हैं।

UPSC Motivational Quotes in Hindi

अभी तक, नैतिकता के बारे में मैनें जितना जाना है,
कि जिसे करने के बाद आप अच्छा महसूस करें, वह नैतिक है,
और जिसे करने के बाद आप खराब महसूस करें, वह अनैतिक है।
——————-

महिलाएँ इतने गहरे दोस्त बनाती है, इतने गहरे..
कि सबसे पहले, एक महिला के साथ प्यार करना पड़ता है,
दोस्ती का आधार रखने के लिए।
—————–

सभी सोचने वाले मनुष्य नास्तिक होते हैं।
————–

कभी मत सोचो कि एक युद्ध,
अपराध नहीं है।
चाहे कितना भी वो आवश्यक हो और
कितना भी न्यायसंगत हो।
——————

एक किताब से ज्यादा वफादार कोई दोस्त नही होता।
—————–

Famous Motivational Quotes in Hindi

मनुष्य हार के लिए नहीं बना है,
एक मनुष्य को नष्ट किया जा सकता है,
लेकिन हराया नही जा सकता।
——————–

आदोंलन और कार्यवाही में कभी भ्रमित न हों।
————————-़

एक बिल्ली भावनात्मक रूप से पूर्णतः ईमानदार होती है,
परंतु, मनुष्य, एक अथवा अनेक कारणों से
अपनी भावनाओं को छुपा सकते हैं।
लेकिन एक बिल्ली ऐसा नही कर पाती।
———————–

कुछ भी नहीं है, जो सच है,
यही सच है।
———————

कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति के साथ यात्रा पर न जाएं,
जिसे आप प्यार नहीं करते हैं।
——————–

यह भी पढ़े- Top 10 Moral Stories in Hindi | Best Moral Stories in Hindi for Kids

यदि आपको अपनी युवावस्था में पेरिस में रहने का सौभाग्य मिला है
तो बाकि कि जिंदगी आप कहीं भी गुजारें,
यह शहर आपके साथ रहता है।
————————

जो चीज दर्द देती है उसके बारे में कठोरता और स्पष्टता से लिखें।
————————

जीवन के बारे में लिखने से पहले,
आपको उसे जीना होगा।
————————-

जब आप प्यार करते हैं,
आप उसके लिए चीजों को करना चाहते हैं,
आप उसके लिए त्याग करना चाहते हैं,
आप सेवा करना चाहते हैं।
——————–

इस दुनिया में, सबसे पहली और आखिरी चीज जो आपको करनी है वह यह कि इसे बनाए रखना है और इसके द्वारा नष्ट नहीं होना है।
—————

वास्तव में सभी दुष्ट चीजें,
मासूमियत से शुरू होती है।
————-

Best Motivational Quotes in Hindi

एक उपन्यास लिखने में सबसे कठिन हिस्सा,
इसे खत्म करना है।
————

हम सब टूट चुके हैं
इसलिए रोशनी अंदर आती है।
————

जब आप अपने आप से दूर रहना शुरू करते हैं तो
यह खतरनाक हो जाता है।
————

मौका मिलने पर हर कोई बुरा व्यवहार करता है।
————

आत्महत्या न करने का असली कारण यह है कि आप हमेशा जानते हैं कि बुरा समय खत्म होने के बाद जीवन कैसे फिर से खिल उठता है।
————

किसी पर भरोसा करना या नहीं करना चाहिए,
पता लगाने का सबसे अच्छा तरीका यह है, कि
उस पर भरोसा करे।
————-

दुनिया एक अच्छी जगह है, और
इसके लिए मैं लड़ सकता हूं और,
मैं इसे छोड़ना नहीं चाहता।
————-

आप अपने रूप-रंग को लेकर परेशान हैं, क्योंकि आपको खुद पर यकीन नहीं है। आपको अपने आप पर शर्म नहीं आनी चाहिए, क्योंकि यह आपकी विशेषता है, वही है जो आपको आप बनाती है।
————–

जिसने विश्वासघात को क्षमा कर दिया वह दूसरे विश्वासघात की प्रतीक्षा कर रहा है।

Viral Motivational Quotes in Hindi

हर चीज के लिए, हमेशा,
एक स्पष्टीकरण नहीं होता है।
———

यदि कोई व्यक्ति दोस्तों की तलाश नहीं कर रहा है
तो वह स्वयं अपना दुश्मन है।
———

शराब एक बड़ी चीज है
जो आपका हर गम भुला देती है।
———-

किसी से बहुत ज्यादा प्यार करने की प्रक्रिया में,
खुद को खो देना और यह भूल जाना कि आप भी खास हैं, सबसे दर्द‌दायी होता है।
———–

उस दोस्त से बचकर रहें जो अक्सर
आपकी चापलूसी करता है।
चापलूसी मतलब, किसी व्यक्ति से वह कहना है, जो
वह अपने बारे में सोचता है।
———-

अगर आपके कोई प्रत्यक्ष दुश्मन नहीं हैं,
फिर वे आपके दोस्तों के बीच छिपे हुए हैं।

Popular Motivational Quotes in Hindi

एक बुद्धिमान व्यक्ति कई बार
अपने मूर्ख दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए नशे में धुत होने के लिए मजबूर होता है।
————

प्रतिदिन काम करें,
इससे फर्क नहीं पड़ता,
पिछली रात या दिन में क्या हुआ था,
उठे, और
अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।
———–

ऐसे बहुत से लोग हैं जो नहीं जानते कि वे
फासीवादी हैं।
समय आने पर उन्हें इसका पता चलता है।
———-

गद्य वास्तुकला है
आंतरिक सजावट नहीं
———-

कायरता वास्तव में प्यार नहीं करने, या कम से कम अच्छी तरह से प्यार नहीं करने से आती है।
——–

हर दिन एक नया दिन है,
भाग्यशाली होना बेहतर है। लेकिन,
मैं इसके बजाय सटीक रहूंगा
जब किस्मत आएगी तो आप उसके लिए भी तैयार हैं।

निष्कर्ष

आशा करता हूँ आपको 101+ Ernest Hemingway’s Motivational Quotes in Hindi का यह लेख काफी पसंद आया होगा। इनके हर एक Quote में जिदंगी का कुछ न कुछ अहम सबक है।

Leave a Reply